Image by Jai Bhutani from Pixabay

देश की खातिर मेरे सैनिक
हो जाते कुर्बान,
दुश्मन की छाती पर चढ़ हमला करते मेरे वीर जवान,
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान नारे मे अभिमान,
हर शहीद सैनिक के दिल में बसा है प्यारा हिंदुस्तान !!
जल, थल, वायु तीन दिशा में चौकस वीर जवान,
सैनिक अपना लक्ष्य भेदते उसमे ही उनकी शान,
भारत माता का जय घोष, तिरंगा एक निशान,
माँ के चरणों को छुकर, बढ़ते आगे वीर जवान !!
हर युद्ध मे आगे होते लेकर देश की रक्षा का
कमान,
सीमा पर या सीमा पार हर क्षेत्र में महायुद्ध का ऐलान,
भारत से गाँधी व बुद्ध का शांति सौहार्द का पैग़ाम
मेरे सैनिकों के प्रचंड प्रहार से शत्रु पर लगे लगाम !!
आतंक या उग्रवाद से लड़ते देश के सैन्य वीर जवान,
शहादत या बलिदानी बनकर रखें, सुरक्षित ये आवाम,
शत्रु पर वो टूट हैं पड़ते लेकर सैन्य शस्त्र संग्राम ,
त्राहि त्राहि कर भाग खड़े हों दुश्मन को त्राहिमाम !!
आपरेशन सिंदूर से मचाया पाक में खौफ व कोहराम,
भागते, गिड़गिड़ाते पाकिये कहते करा दो युद्ध विराम,
तहस- नहस, बर्बाद पाक कर भारत ने किया युद्ध अर्ध विराम
भारत ने घर घुसकर दागा मिसाइल किया सब ध्वस्त तमाम !!

.    .    .

Discus