भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 13 अगस्त 2020 को बतौर प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के 2268 दिन पूरे कर लिए। इसी के साथ अब वह भारत के चौथे सबसे अधिक समय तक कार्यरत रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
नरेंद्र मोदी जो भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं इन्होंने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 2014 लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 336 सीटे जीतकर सबसे बड़े संसदीय दल के रूप में उभरी और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
नरेंद्र मोदी से पहले भारत के 13 और प्रधानमंत्री रह चुके हैं। जिसमें जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल सबसे अधिक था। जवाहरलाल नेहरू आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी थे।
जवाहरलाल नेहरू 5 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल कुल 16 वर्ष और 286 दिनों का था। भारत के इतिहास में इतने समय तक इस पद पर रहने वाले यह इकलौते व्यक्ति हैं।
इनकी मृत्यु के बाद 27 मई 1964 को गुलज़ारी लाल नंदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुने गए। यह मात्र 13 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहे।
इसके बाद 9 जून 1964 को बतौर भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इस पद को संभाला। उनका कार्यकाल 9 जून 1964 से शुरू हो 11 जनवरी 1966 को उनके अकस्मात मृत्यु के कारण खत्म हो गया। वह कुल 1 वर्ष और 216 दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे। सन 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान इन्होंने ही "जय जवान जय किसान" का नारा दिया था।
Image Credit: en.wikipedia.org
लाल बहादुर शास्त्री के मृत्यु के बाद दोबारा गुलज़ारी लाल नंदा को बतौर कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया।
इसके बाद 24 जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी को भारत का चौथा प्रधानमंत्री चुना गया। यह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। इसके बाद वह लगातार सन 1977 तक भारत की प्रधानमंत्री बनी रही। 1975 में उनके द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की वजह से 1977 मैं उन्हें चुनाव में हार मिली जिसकी वजह से उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।
Image Credit: en.wikipedia.org
उसके बाद जनता पार्टी ने 1977 का चुनाव जीता और मोरारजी देसाई भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने। लेकिन उनका कार्यकाल केवल 2 साल और 116 दिनों तक रहा। मोरारजी देसाई भारत के सबसे वरिष्ठ प्रधानमंत्री थे। 81 वर्ष की आयु में नियुक्त किए गए थे। यह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। इन्हें 28 जुलाई 1979 में त्यागपत्र देना पड़ा था।
फिर 28 जुलाई को चरण सिंह को भारत का छठा प्रधानमंत्री चुना गया। 28 जुलाई 1978 से 14 जनवरी 1980 तक कुल 170 दिनों तक उन्होंने कार्यभार संभाला।
फिर दोबारा 14 जनवरी 1980 में इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद मिली और अगले 4 साल और 219 दिनों तक उन्होंने देश का कार्यभार संभाला। कुल मिलाकर इंदिरा गांधी ने 15 साल और 350 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी।
31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी के निधन के बाद उनके बेटे राजीव गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाया गया। यह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। फिर 1989 तक इन्होंने देश का कार्यभार संभाला।
Image Cedit: en.wikipedia.org
इसके बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के अगले प्रधानमंत्री चुने गए थे। इनका कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक था, जो कुल 343 दिनों का था।
इसके बाद चंद्र शेखर 10 नवंबर 1990 से जून 21 1991 तक इस पद पर कार्यरत थे। इनका कार्यकाल भी केवल 233 दिनों तक था। 6 मार्च 1991 में कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया। फिर चंद्रशेखर ने इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद इस पद को पी.वी. नरसिम्हा राव ने संभाला। यह पहले दक्षिण भारतीय थे जिसे प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया था। यह 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।
16 मई 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी जी को प्रधानमंत्री पद सौंपा गया था। लेकिन बहुमत न होने के कारण केवल एक सीट की वजह से उनकी सरकार गिर गई थी और वह केवल 16 दिनों तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहे।
1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक जनता पार्टी के एच. डी. देवगौड़ा ने इस पद को संभाला। इनका कार्यकाल कुल 324 दिनों का था।
फिर 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री पद सौंपा गया। इनका भी कार्यकाल केवल 332 दिनों का ही था।
1998 में फिर से चुनाव जीत अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 मई को प्रधानमंत्री पद संभाला। बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने वाले ये इकलौते व्यक्ति थे जिसका संबंध कांग्रेस पार्टी से नहीं था। यह 22 मई 2004 तक इस पद पर थे। इन्होंने कुल 6 वर्ष और 80 दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभाला था।
फिर 2004 में एक बार फिर कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीती। इस बार भारत में पहली बार एक सिख को प्रधानमंत्री बनाया गया। 22 मई 2004 को मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री शपथ ली और अगले 10 वर्ष तक यह भारत के प्रधानमंत्री बने रहे। कांग्रेस 2014 का लोकसभा चुनाव हार गई। 26 मई 2014 को इन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त किया।
इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय रथ को रोक भारतीय जनता पार्टी ने भारी मतों से चुनाव जीता। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2019 में फिर चुनाव जीत के वह दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के बाद यह चौथे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो इतने दिनों तक इस पद पर कायम हैं।