Image Credit: Jagaran.com

14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। इसकी वजह उनका मानसिक तनाव बताया गया है। इसके बाद देशभर में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। और नेपोटिज्म के सहारे सिनेमा जगत में आए स्टार किड्स को निशाना बनाया जाने लगा है।

इस आक्रोश का शिकार हो चुकी है महेश भट्ट की नई फ़िल्म सड़क 2। यह एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है जिसमें आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े स्टार्स हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर 12 अगस्त को रिलीज किया गया था जिसके बाद इसे काफी ट्रोल किया गया और यूट्यूब पर इसके ट्रेलर को काफी नापसंद किया गया। इसे अब तक कुल 12 मिलियन डिसलाइक्स मिल चुके हैं। बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा ना पसंद किए जाने वाली मूवी ट्रेलर बन गई है सड़क 2। इसके ट्रेलर को रिलीज होने के केवल 2 दिनों में ही 5.3 मिलियंस डिसलाइक्स मिले थे।


यह सिलसिला यहीं नहीं थमा 28 अगस्त को इसे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। जिसके बाद ट्रेलर की तरह इस फ़िल्म को भी लोग काफी नापसंद कर रहे हैं। इस फ़िल्म की रेटिंग भी काफी कम है। सिनेमा जगत के इतिहास में सबसे खराब रेटिंग पाने वाली फ़िल्म बन गई है सड़क 2।

इसे दी इंडियन एक्सप्रेस ने केवल 1 स्टार दिया है। इंटरनेट मूवी डेटाबेस(IMDb) पर इसे मात्र 1 रेटिंग मिली है। यह अब तक की सबसे कम रेटिंग है। इससे पहले 2018 में रेस 3 को 1.9 रेटिंग मिली थी। इसे तोड़ते हुए कुल 37500 वोटों के बाद सड़क 2 अब तक की सबसे कम रेटिंग पाने वाली फ़िल्म बन गई है।


सुशांत सिंह आत्महत्या कांड में महेश भट्ट का भी नाम कई बार सामने आया है। लोगों ने कई लिंक भी जुड़े हैं। तो इसी बीच आई उनकी इस फ़िल्म को दर्शकों से सिर्फ़ नफ़रत ही मिली है। यदि आपने यह फ़िल्म देखी है तो कमेंट कर हमें बताएं कि कैसी लगी आपको यह फ़िल्म।

Discus