Image by Pexels from Pixabay 

शिक्षक की सदभावना पर सवाल क्यों उठाए
जब वो केवल सही राह दिखाए
क्यों उसे दुत्कारा जाए
जब वो सत्य का पाठ सिखाए
क्यों थोड़ा गलत की तरफ
संकेत देना अपराधिक हो जाता है
समाज का निर्माण करने वाला
शक की नजर से देखा जाने
वाला अपराधी बन जाता है
है यही अंतर आज की पीढ़ी
और इससे पहली कई पीढ़ियों में
अपने शिक्षक को आज भी पूजनीय समझना
आदर देना एवं दी गई शिक्षा को कभी ना भूलना।

.    .    .

Discus