Image by ChandraK Pradhan from Pixabay

जहाँ हर डाली पर सोने की चिड़िया का मधुर बसेरा,
दिव्य, भव्य मेरे महा सूर्य ने जगमग किया सवेरा,
यह आर्यावर्त, यह हिंदुस्तान ,यह भारत देश है मेरा,
मेरी आज़ादी, मेरी स्वछंदता से मिटा गुलाम अँधेरा,

नये जोश और नई जवानी लेकर जगा ये देश सुनहरा,
देश की सीमा पर सैनिक ने किया मुस्तैद से पहरा,
अंतर्मन मे भाव जगा था , दिल मे प्रभाव था गहरा,
बंटवारे का दंश भी गहरा, जख्मों से भारत उबरा,

औद्योगिक विकास,चाचा नेहरू का कदम भाग्य विधाता बन ठहरा,
गरीबी,अशिक्षा, बीमारी ने देश को पूरा घेरा,
राष्ट्रीयकरण की आँधी से हुआ जन जन का नया बसेरा ,
कोयला, बैंक कई प्रतिष्ठानो मे आया खुशियों का रैन बसेरा,
निजीकरण से सरकारीकरण का बंधा इंदिराजी के सिर सेहरा,
वो रणचंडी की ताकत से पाकिस्तानी उस आफत से बांग्ला देश बना, यह खेल था सारा तेरा,
यह आर्यावर्त, यह हिंदुस्तान, यह भारत देश है मेरा,
"जय जवान- जय किसान" नारे का शास्त्री जी ने भाव दिखाया गहरा,
वैसा सज्जन, वो सादगी, सुलभता और निडरता का अद्वितीय महापुरुष
नहीं मिला हमे कभी दूसरा,
कंप्यूटरिकरण की सफलता से भारत को वैश्वीकरण के दौर मे राजीव जी ने
अवसर दिया सुनहरा,

यह देश सनातन मिट्टी का, जहाँ, राम, कृष्ण, मथुरा -काशी है मेरा,
पोखरण परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी ने, दुनिया को भारत की ताकत से घेरा,
वो, झुके नहीं, वो टूटे नहीं अमरीकी दहशत को चुनौती दे ,मंशा से उसे उकेरा,
कारगिल के युद्ध जीत पाकिस्तान को घर मे घेरा,
चतुर्मुखी सड़क का जाल बिछा, दिखाया विकास के दूर दृष्टि फेरा,
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, भारत का नया सवेरा...

यह आर्यावर्त, यह हिंदुस्तान, यह भारत देश है मेरा...
डॉ. मन मोहन ने आर्थिक शक्ति बनाने में कोई कसर न छोड़ा अधूरा
पोलियो मुक्त भारत बना दो बुँद घुट के पी पीकर साकार है सपना पूरा,
ये आर्यावर्त, यह हिंदुस्तान, यह भारत देश है मेरा...

कश्मीर मे धारा 370 की समाप्ति, राम मन्दिर निर्माण, काशी विश्वनाथ का पुनर्निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान में घुसकर, आज़ादी के अमृत महोत्सव पर "नये संसद भवन:
के उदगम् से अमृत निकलेगा गहरा,
यह मोदी है, नरेंद्र भाई जिनके चिंतन का इस भारत में अध्याय जुड़ा सुनहरा,
हम अंतरिक्ष से चाँद पर बैठ दुनिया को नचाये पूरा, सब सपना होगा पूरा,
हम दुनिया को टक्कर देकर आर्थिक शक्ति बने, लुटा हमने सम्मान अधूरा,
कोरोना मे वैक्सीन देकर, मानवता की रक्षा की, जिसे दुनिया ने देखा पूरा,|हम नये भारत की नयी सोंच, नयी ताकत और सरफरोश से विश्व गुरु बन,
देश नई उड़ान पर मेरा,
नरेंद्र का यह आवाहन "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान" से
आया स्वप्न सुनहरा,
यह अर्यावर्त, यह हिंदुस्तान, यह भारत देश है मेरा...

.    .    .

Discus