Photo by Ünsal Demirbaş: pexels

हरियाली का है प्यार वृक्ष,
खुशहाली का आधार वृक्ष,
हर फल का मजेदार वृक्ष,
बड़े-बड़े फलदार वृक्ष,
जीवन का उपकार वृक्ष ,
जन- जीवन को परोपकार वृक्ष,
ऑक्सीजन मूल साकार वृक्ष,
मिट्टी मे अनेक प्रकार वृक्ष,
लत्त और लत्तेदार वृक्ष,
बरखा और बहार वृक्ष,
प्राकृतिक श्रृंगार है वृक्ष,
आशिकी और प्यार है वृक्ष
खुशी का बौछार है वृक्ष,
लगने को तैयार है वृक्ष,
कटने को लाचार है वृक्ष,
बड़ा वफादार है वृक्ष,
जीवन भर कर्जदार है वृक्ष,
जंगल मे घनेदार हैं वृक्ष,
सड़कों किनारे छाँवदार है वृक्ष,
जीव- जंतु का जीवनधार है वृक्ष,
दुनिया के सांसों का संचार है वृक्ष.

.    .    .

Discus