कई अणुओं के सृजन से, परम अणु का मान,
होमी जहांगीर भाभा के परिकल्पना ने की परमाणु पहचान,
भाभा के अनुसंधान से बढ़ा ,नाभिकीय
विज्ञान,
भारत महाशक्ति बना, बना परमाणु संपन्न देश महान,
गर्व मेरे देश, झारखंड ( जादूगोड़ा) प्रदेश जहाँ यूरेनियम खान,
यह उत्प्रेरक खनिज ने दिखाया, भौतिक विज्ञान का जान,
डॉ. होमी के शोध का दुनिया ने देखा कमाल,
विश्व के वैज्ञानिकों मे मचलने लगा " होमी " का जय धमाल,
कोई करे स्वागत,कोई करे सलाम देशभक्त होमी बने एशिया के प्रथम मिसाल,
परमाणु संपन्नता शक्ति पाकर जलाये, शांति का शौर्य मशाल,
होमी की ही देन " तारापुर परमाणु संयंत्र" जो बना है बेमिसाल,
डॉ. भाभा ने बनाया हमे " परमाणु ऊर्जा" मे मालामाल,
सन 1956 के जेनेवा के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने जोड़ा बड़ा कीर्तिमान,
परमाणु ऊर्जा के विश्व अध्यक्ष बन डॉ. भाभा का बढ़ा आत्म सम्मान,
भारत ने भी विभूषित कर दिया देकर "पद्म श्री", पद्म भूषण ,पद्मविभूषण सम्मान,
देश के गौरव डॉ. होमी जहांगीर भाभा का करें आज गुणगान,
देश की खातिर पूर्ण समर्पित, वायुयान
की दुर्घटना ने ले ली उनकी जान,
जन्म जयंती के अवसर पर महान वैज्ञानिक को शत् शत् नमन प्रणाम !!
महान वैज्ञानिक को समर्पित,