माँ भवानी का भक्त पुजारी,
वीर शिवा से प्रेरणा धारी,
केसरिया मन भगवाधारी,
राष्ट्रवादी चिंतन, हिंदुत्व प्रभारी,
जूती मे उनके सत्ता सारी,
मानवता के बड़े उपकारी,
संघर्ष थे उनके सबसे भारी,
महाराष्ट्र के क्रांतिकारी,
सत्ता- गद्दी न उनको प्यारी
बहुत बड़े थे आंदोलनकारी,
मराठा मानुष बन की तैयारी,
स्वयं सिद्ध हुई शक्ति सारी,
पूरे देश की लेते जिम्मेवारी,
स्वयं की गलती खुद स्वीकारी,
वीर शिवा के भक्त हुंकारी,
हिंदुत्व पर टीकती नजरें सारी,
बाबरी ढांचे के विध्वंसकारी,
आदेश से जिनके फैली चिंगारी,
देते चुनौती सरकार को भारी,
विध्वंस की थी मेरी तैयारी,
तैयार ही बैठा कर लो गिरफ्तारी,
डंके की चोट पर ऐसी मारी,
हाथ पर हाथ धरे सत्ताधारी,
चढ़ गए उपर त्रिसुल धारी,
ध्वंस हुआ धब्बा वो बाबरी,
गुंजा नारा कश्मीर से कन्याकुमारी,
ठाकरे जी की देश भक्ति मे थी खुद्दारी,
अंग्रेजी समाचार पत्र के कार्टूनिस्ट की
लोकप्रियता देखी दुनिया सारी,
वक्तव्य, लेखन में शब्दों के वजन थे भारी,
शख्सियत दमदार, छवि हिंदुत्व जन जन को प्यारी,
शिव सेना सतत् रहेगा सुप्रीमो का सदा आभारी,
"सामना" हिन्दी, मराठी के संस्थापक संपादक कैसे
भूलें छवि तुम्हारी,
दिखी मरणोपरांत जब हैसियत सारी,
2 दिनों तक शोक मे डूबा रहा जन जीवन बारी बारी,
भारत में अब तक नहीं दिखा तुमसे नेता भारी,
हिंदुत्व के शौर्य, हिंदू सम्राट का गर्व और महाराष्ट्र का
शेर,
आने वाली पीढ़ियों को देश के इतिहास में यह पढाई जाय ऐसी ही हो तैयारी,
जिनके नाम के आगे सूरज चाँद और तारे भी याद करेंगी देशभक्त की यारी!
"बाल ठाकरे महाराष्ट्र कहेगा तुमको शेर,
देश ने देखा त्याग तुम्हारा वो मानेगा बब्बर शेर "
शत् शत् नमन् , शत् शत् नमन् !!