Photo by Jon Del Rivero on Unsplash
बे मौसम के काले बादल,
मस्त हवा, निराले बादल,
रिमझिम वर्षा काले बादल,
बिन मौसम मतवाला बादल!
सिकुड़न, सर्द बढ़ा दे बादल,
बड़े घने यह काले बादल ,
आंधी- तूफ़ाँ ये काले बादल,
मैखाने तक लुभाले बादल!
मस्त मस्त ये काले बादल,
घर में कैद कराते बादल,
बारिस- फुहार दिखाते बादल,
नशा प्यार चढ़ाते बादल!!
काले ये दिलवाले बादल,
हर दिल घायल करते बादल,
अद्भुत दृश्य दिखाते बादल,
मंद - मंद मुस्काते बादल!
शांत- शांत निहारते बादल,
ठंढक- ठण्ड, सुहाने बादल,
कंबल रजाई बताते बादल,
ठिठुरन मे जकड़ाते बादल!
काले ये मुस्काले बादल,
मदमस्त छटा ये काले बादल,
लुक छुप हमे निहारे बादल,
क़ाली घटा ये काले बादल!
अपने आगोश मिटा ले बादल,
चहल-पहल समा ले बादल,
बाहर-आँगन, बदरी बादल
काले - काले ,बरसाती बादल!
शुष्क शरद, तरसाते बादल,
प्रेम प्यार लहराते बादल,
शरद शहद बिखराते बादल,
घट घट रस सोम पिलाते बादल!