नौरात्रि बीता अब राम नवमी है आई,
धर्म शास्त्र का ज्ञान है जन्म लिए रघुराई,
सताइसा मूल के जन्म से फंसी कौशल्या माई,
ब्रम्हांड चमक उठा, सूर्य ने अंधेरे को थी भगाई,
(ऐसी मान्यता है कि श्री राम जी के जन्म से 27 दिनों तक सूर्योदय ही रहा , अँधेरा हुआ ही नहीं, इसकी प्रमाणिकता अब सत्य मानी जा सकती है विश्व के कई देश मे सूर्य अस्त नहीं होता)
देव लोक से सब देवों ने स्वयं पुष्प बरसाइ,
राजा दशरथ अति प्रसन्न थे, नाचती कौशल्या माई,
पुण्य हुई अयोध्या धरती, जहाँ राजा ऋषि मनु ने राजधानी बनाई,
खुशी बहुत थी अवध देश मे जहाँ सात
अवतार पर विष्णु ने जन्म थी पाई,
तीन माताओं के गर्भ से आये अयोध्या पति राम संग तीन और भाई,
धन्य हुई सरयू नदी, तृप्त हुईं धरती माई,
राजा दशरथ घर वर्षों बाद ऐसी शुभ घड़ी थी आई,
धन्य महर्षि श्रृंगी ऋषि ,जिन्होंने कमेष्टि यज्ञ कराई,
दुष्टों के संहारण हेतु श्रीराम ने अवतार थी पाई,
चैत्र मास की नवमी तिथि को राम जन्मोत्सव रामनवमी पर सब ने धूम मचाई,
राम राम जपते सभी, राम ही संकट हरें तभी,
राम नाम की छुट है लूट सको तो लूटो अभी,
संकट सारे कट जायेंगे, स्वयं चलकर श्री राम आयेंगे,
जप लो श्री राम जय राम जय जय राम, स्वयं दर्शन अपनी कराएंगे,
हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, जपे जो कोई शाम सवेरे,
भक्ति मे ही डूबे रहे जो दिखेंगे संसार घर परिवार से हरे भरे,
सूर्य ने दिखाया चमत्कार नहीं अस्त हुआ था, 27 दिन तक अड़ा हुआ
शास्त्र पुराणो मे सबने पढ़ा है राम का नाम राम से बड़ा हुआ,
महादेव ने राम नाम जप भज ही लिया,
श्रेष्ठ राम ब्रम्हांड मे सबसे ,स्वयं प्रकट हो बोल दिया,
हिंदू बोलें जय श्री राम, रामायण पर करें गर्व,
राम जन्मोत्सव रामनवमी हिंदुओं का है महापर्व,
घर घर केसरिया लहराएँ, हर्ष, जोश मे खुशी मनाएं,
यह शुभ दिन का संदेश है , नव युग का है प्रवेश,
कण कण में भगवान यहाँ यही है राम का देश,
सदियों के इस भारत की धर्म ध्वज हैं बुनियादी,
भक्ति भाव के सागर में सत्य, सनातन, हिंदुवादी,
कुछ तो है इस मिट्टी मे कोई मिटा न सका तूफ़ाँ आँधी,
राम नाम को जप लो बंदे दूर करेंगे सब ब्याधि,
राम राम है नमस्कार ! दुनिया मान रही है अब तो राम करेंगे चमत्कार!!