Image by Siddharth "Vidyarthi" from Pixabay

संज्ञा और सर्वनाम हिन्दी,
विशेषण, अलंकार हिन्दी,
शब्द, वाक्य आकार हिन्दी,
दोहा, छंद, लट- लंकार हिन्दी !

ज्ञान चक्षु, अंतर्ध्यान हिन्दी,
कलम , आग,तलवार हिन्दी,
आज़ादी का जयघोष हिन्दी,
अंतर्मन का अभिमान हिन्दी,

भारत का पहचान हिन्दी,
हर दिलों की जान हिन्दी,
सृष्टि,शिष्ट, विशिष्ट हिन्दी,
विश्व में उत्कृष्ट हिन्दी !

व्याकरण में कलिष्ट हिन्दी,
हर विधा में अभीष्ट हिन्दी,
जोड़ता हर दिल को हिन्दी,
मृदु, मधुरस स्नेह हिन्दी !

आदर और सत्कार हिन्दी,
देश का अमृत धार हिन्दी,
साधना, साहित्य हिन्दी,
आराधना आदित्य हिन्दी !

सर्वशक्तिमान हिन्दी,
मान और सम्मान हिन्दी,
देवनागरी निशान हिन्दी,
भाषाओं मे आसान हिन्दी !

माँ भारती की शान हिन्दी,
भारतीय स्वाभिमान हिन्दी,
भव्य, दिव्य, महान हिन्दी,
दुनिया में सबका ध्यान हिन्दी ! ! 

.    .    .

Discus