लहरायेगा अमर तिरंगा, लहर लहर लहरायेगा,
आंधी तुफ़ानों से लड़कर नभ पर जा छा जायेगा,
बोलो बंदे जोर से बोलो...बोलो वन्दे मातरम्
लाल किले की शोभा है ये भारत माँ की शान है,
देश के वीरों को देता ये आत्मबल अभिमान है,
बोलो बंदे जोर से बोलो..... बोलो वन्दे मातरम्
लहरायेगा अमर तिरंगा, लहर लहर लहरायेगा,
इंकलाब जिंदाबाद... इंकलाब जिंदाबाद
वीर शिवा, महाराणा, लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डेय,
कुँवर सिंह, भगत, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद,
लाजपतराय , बाल गंगाधर तिलक, तिलका माँझी, सिद्धू
कांहू, बिरसा मुंडा बलिदानी पहचान हैं,
बोलो बंदे जोर से बोलो... बोलो वन्दे मातरम्
15 अगस्त " स्वाधीनता दिवस " भारत का आन, बान और शान है,
इसे नमन कर जोर से बोलो... बोलो वन्दे मातरम्
गाँधी सुभाष सावरकर जवाहर लाल बहादुर शास्त्री
राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश , मुंशी प्रेमचंद,भारतेंदु हरिश्चंद्र,
आजादी के मतवाले ये,
अंग्रेजों को धूल चटाया, ब्रिटिश सेना को थर्राया,
अब तो यारो जोर से बोलो..... बोलो वन्दे मातरम्
आज़ादी के जश्न मे डूबा, इंकलाब का नारा गुंजा,
भारत जय जय जय भारतम्
चप्पा चप्पा बोल रहा है.. बोलो वन्दे मातरम्
हिंसा, सत्य, अहिंसा मिलकर भारत को आज़ाद किया,
जय चंदी सांप छछुंदर ने ही भारत को तबाह किया,
अंग्रेजी दुश्मन क्या करते जब अपनो ने बर्बाद किया,
बोलो यारों जोर से बोलो.. बोलो वन्दे मातरम्
देश के सैनिक मचल रहे अब,
युवा शक्ति ने ली तरुणाई,
भारत जन ने ली अंगड़ाई,
जय भारत जय भारतम्
जय भारत जय भारतम्
आज़ादी का खुशी मनाओ, भाव स्वदेशी देशी लाओ,
बोलो वन्दे मातरम्.. बोलो वन्दे मातरम्
लाल किला से घोषित कर दो भारत हिंदू राष्ट्रम्
भारत माता की जय बोलो, जय भारत जय भारतम्
शंख नाद कर जोर से बोलो.. बोलो वन्दे मातरम्
जय भारत जय भारतम,
लहरायेगा अमर तिरंगा, लहर लहर लहरायेगा,
नया सवेरा लायेगा ये, आज़ादी बोध करायेगा,
भ्रष्टाचार मिटायेगा, काला धन दफ़नायेगा,
नया जमाना लायेगा, विश्व परचम लहरायेगा
लहरायेगा अमर तिरंगा, लहर लहर लहरायेगा
लहरायेगा अमर तिरंगा अमर तिरंगा
इंकलाब जिंदाबाद इंकलाब जिंदाबाद!!