Photo by Wesley Tingey on Unsplash
प्रातः काल करें शारीरिक योग,
स्वास्थ्य लाभ अकाट्य प्रयोग,
सुलभ योग करे , हमे निरोग,
योग साधना, अध्यात्म है योग,
मन मस्तिष्क मे जगे प्रयोग,
स्वस्थ शरीर हो, भागे रोग!
विश्व भी मांगे यह सहयोग,
विश्व मे दिखता अब प्रयोग,
दुनिया समझे योग उपयोग,
योग रखेगा, सब को जोग,
दवा दारू है, विफल प्रयोग,
योग रहस्य है, कसरत योग
हसरत पूरे करता योग,
योग निहित हो सबकी फितरत,
आदि काल से मेहनत- कसरत,
सादा जीवन उच्च विचार,
योग से निकले सभी विकार,
योग से पनपे शुद्ध विचार,
आओ मनाये विश्व मे योग,
अपना कर, घर घर मे योग,
दुनिया हो अब पूर्ण निरोग!!