Image by Alongkorn Tengsamut from Pixabay 

हर दिन हर घर आयुर्वेद
मोदी जी ने कहा इसे रोज अपनाने को रोग से बचने का तरीका
आचार्य सुश्रुत , चरक ,काश्यप ने बताया ये उत्तम वेद |

प्राचीन आचार्यों ने बताया हर वनस्पति से औषध
इस प्रकार हर बीमारी का इलाज बता होने नही देते रोगी को खेद |

गुग्गलु , त्रिफला चूर्ण , शालि चावल आदि का सेवन
करके आप हर सकते हैं मोटापा अर्थात् मेद |

काढे का , अजवाइन की भाप , च्यवनप्राश आदि का सेवन
करके बढाए इम्यूनिटी लडा कोविड में भी ये उत्तम वेद |

सर्जरी (शल्य विज्ञान) , पीडियाट्रिकस (बालरोग), ई.न.टी(शालाक्य), गाइनी (स्त्री रोग) एम.बी.बी.एस. के विषयों को भी आचार्यों ने बताया व आयुर्वेद अनुसार बताया इनके अन्तर्गत हर बीमारी का उल्लेख और इनको हरने का भेद |

पाइलस में लें कांकयन मोदक
पेरालिसिस में लें त्रयोदशांग गुग्गलु
सिएटिका में ले पुनर्नवादि गुग्गलु
उपर्युक्त सभी की मात्रा रखें ग्राम में एक से डेढ़ |

दिनचर्या का पालन कर उठें ब्रह्म मुहूर्त में
मालिश करें रोज शरीर व सिर में
नहीं टूटेंगे केश रोज स्नान करके ही भोजन करें
ऋतुचर्या अनुसार शरीर का पञ्चकर्म द्वारा शोधन करें
इस प्रकार हो नही पाएगा बीमार ये शरीर रूपी खेत |
हर दिन हर घर आयुर्वेद |

.     .     .

Discus