Photo by Samantha Sophia on Unsplash

सब सम्भव है अगर
इरादा अटल हो जाए।
हिम्मत हारने वाला
खुद से समर्थ हो जाए।।

चुनौतियां हैं विकट
रास्ते का चयन हो जाए।
प्रज्वलित दीप सा निर्भीक
मन का विचार हो जाए।।

खुद का सम्मान है अगर
तो कर्मशील तन हो जाए।
आलोचनाओं से आगे
प्रवर स्वयं का कौशल हो जाए।।

अविरल जंग जिंदगी की
अंतिम पड़ाव तक सफल हो जाए।
हारने वाले की जीत भी
इतिहास का अमिट अध्याय हो जाए।।

सब सम्भव है अगर
सपन सच हो जाए।
हर युवा मन का विश्वास
हिमालय सा अड़िग हो जाए।।

- प्रद्युम्न अरोठिया

.    .    .

Discus