गलत तो बस वही है जो हमे दुनिया से छुपाना पड़े,
यूह तो हम रोज कुछ न कुछ गलती करते हैं,
चाहे वो हमसे अंजाने में हुई हो या जान भुज कर,
पर गलत तो बस वही है जो हमे दुनिया से छुपाना पड़े।
अगर कोई बात हम दुनिया को बताने से डरते है,
तो शायद हम गलत है।
पर अगर हम में हिम्मत है अपने सच को दुनिया के सामने रखने की,
तो फिर हम चाहे कितने भी गलत हो,
पर हम खुद की नजरों में सही है।
और हमारा हमारी नजरो में सही होना बहुत जरूरी है।