जन जन का कल्याण होगा सबकी ये आवाज़ है, पढ़ेगी बेटी,उठेगी बेटी सबकी बस यही आस है।।
नारी का अस्तित्व दिखाना परिभाषा बतानी है, हिंसाओं के प्रति उनको आवाज़ उठानी है।।
छेड़छाड़ की पटरी की अब रेल उतारनी है, बलात्कारियों की सजा के लिए नारी को कानून की डोर संभालनी है दहेज के लालची लोगो के लिए अब वकालात कर दिखानी है।।
अक्षरों के ज्ञान से ही पुस्तक लिख दिखानी है बेटियों को पढ़कर ही तो जिम्मेदारी संभालनी है।।
आतंकवादियो को मार कर तो देश में सुरक्षा लानी है पढ़ लिख कर ही तो डॉक्टर की उपाधि लानी है।।
आसमां से अंतरिक्ष तक रॉकेट को पहुंचना है पढ़ लिख कर ही तो नारी को वैज्ञानिक बनाना है।।
भ्रष्टाचार,लालची लोगो के देश से हटाना है पढ़ लिख कर ही तो बेटियों को प्रशासनिक अधिकारी बनाना है।।
देश में उठी हिंसा की दलीलों को कम करवाना है पढ़ लिख कर ही तो नारी को देश का भविष्य बचाना है।।
राजनीतिक संगठन में पैर धरकर , झूठा साबित करवाना है काम, लोभ, लालची जो लोग मासूम जनताओ की बलि चड़ाता है।।
किसानो की फसलों के लिए दवा ऐसी बनानी है। फैल रही टिड्डी जो साफ खेत कर जाती है।।
कोरोना से हुई बीमारी जन जन में आई है भय,डर से देश में क्रांतिकारी छाई है कोरोना भगाने में वक्सीन ऐसी बनानी है, पढ़ लिख कर ही तो बेटियों को नारी शक्ति दिखानी है।।
लॉक डाउन में टूटे देश में आर्थिक संकट की कमी आई है नए सिरे से ज़िन्दगी जी कर देश को आत्मनिर्भर बनाना है।।
देश में पुरुषों प्रति महिलाओं कि शिक्षा पर कम ध्यान दिया जाता है.. आज युवा शिक्षित हो गया परन्तु लड़कियोंकी शिक्षा और उन्नति में कमी मिलती है, जल्दी शादी के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ती है,या बालविवाह के दौरान उन्हें पढ़ाया हि नहीं जाता..
देश में आज लड़कियों की शिक्षा स्तर को उठाने के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाता है पढ़ाई ओर आगे बढ़ने के लिए. पढ़ेगा तभी तो बढ़ेगा इंडिया के दौरान मैंने कविता लड़कियों पर लिखी पर क्युकी अगर लड़कियां ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होती है तो उन्हें हर वर्ग में अपनी पहचान मिलेगी..
जब देश की बेटी आगे बढ़ती है तभी समाज ओर देश आगे बढता है पड़ेगा तभी तो बढ़ेगा इंडिया।।।