Photo by Jacob Riesel : pexels

आस्था का पेय अमृत धारा
दूध दूध ओ दूध !!

रुग्ण सबल बाल वृद्ध सहारा
दूध दूध ओ दूध !!

शिव को कैसे चढ़ाएंगे
दूध दूध ओ दूध !!

गणेश को कैसे पिलाएंगे
दूध दूध ओ दूध !!

विषधर तो फूफकारेंगे
दूध दूध ओ दूध !!

बच्चेअब तो चीखेंगे
दूध दूध ओ दूध !!

बूढ़े अब तो बोलेंगे
दूध दूध ओ दूध !!

भूख से भूखे बिलबिलाऎंगे
दूध दूध ओ दूध!!

ममता निचोड़ बनी मां मूरत
दूध दूध ओ दूध !!

जीवन की यह पहली जरूरत
दूध दूध ओ दूध !!

जल विहीन है नदी दूध की
दूध दूध ओ दूध !!

मूल्य वृद्धि अनमोल निधि की
दूध दूध ओ दूध!!

घी दही पनीर छुपे भीत से
दूध दूध ओ दूध !!

देव मनुज वंचित प्रीत से
दूध दूध ओ दूध!!

.    .    .

Discus