Photo Credit: pamirtimes

ये विषय बड़ा गंभीर है इसलिए इसे व्यंग्य न समझें। क्योंकि ये विषय सामाजिक व्यवस्था के उस स्वरुप को उजागर करता है जो लगता अटपटा जरूर है लेकिन जमीनी हकीकत को बखूबी दर्शाता है। निश्चय ही प्यार कोई पाप नहीं हैं, लेकिन पाप की भावना से किया गया प्यार सामाजिक अपराध है, पाप है और जो भी निकृष्टतम हो सकता है वो सब है। प्यार किसी से भी हो सकता है क्योंकि वो अंधा है। पर वो जब अपनी और अपने समाज की परवाह न करे तो वो अंधा, बहरा, लूला और लंगड़ा होने के साथ साथ उल्लू का पट्ठा भी है और समाज के लिए घातक भी है।

प्यार जाति, धर्म कुछ नहीं देखता है पर केवल तब तक जब दो लोगों के बीच शारीरिक संबंध न बनें हो। शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्यार को धर्म भी दिखता है और जाति भी। और आपत्ति तब होती है जब वो केवल धर्मविशेष को देखने लग जाए। विशेषकर के भारत में वो धर्म इस्लाम हो सकता है, क्रिश्चियन हो सकता है लेकिन हिंदु नहीं होगा। ये इस वामपंथी प्यार का पहला नियम हैं। वामपंथी क्यों कहा क्योंकि इनके लिए प्यार और शादी दोनों बातों का सिर्फ एक मतलब होता है और वो है नाजायज संबंध। जिसके लिए ये किस स्तर तक गिरते हैं। ये विश्वविद्यालयों में जाकर देखा जा सकता है।

खैर अब बात है ये कि भाजपा जिसे लव जेहाद कह रही है। यद्यपि इस शब्द का प्रयोग माननीय केरल के हाय कोर्ट ने किया था लेकिन ये भाजपा के अतिरिक्त किसी और को दिखाई नहीं दिया, कारण स्पष्ट है इसलिए हम और उस पर नहीं बोलेंगे नहीं तो महीधर की तरह जिह्वा पवित्र करनी पड़ेगी। भाजपा का पाना राजनैतिक स्वार्थ भी है और मजबूरी भी। क्योंकि हिंदुत्व के एजेंडे के साथ ये पार्टी चली थी और अब इसके साथ हिंदुत्व ऐसा चिपक गया है कि वो चाह का भी छुड़ा नहीं सकती यद्यपि एक समय ऐसा भी आया था कि खुले मंच से कहा गया था कि राममंदिर अब हमारे एजेंडे में नहीं है। भाजपा ने हिंदुत्व को बहुत छोड़ना चाहा लेकिन हिंदुत्व ने भाजपा को कभी नहीं छोड़ा। जब जब भाजपा के सेक्युलर बाद ने धोखा दिया। तब तब हिंदुत्व ने इस पार्टी की रक्षा की।

खैर इस लव जेहाद यानी अंतर्धार्मिक विवाह की असल समस्या क्या है। हमें इसे लव जेहाद कहने में कोई विशेष दिलचस्पी नहीं है। वो भाजपा कहे वो ही ठीक है। ये वास्तव में दो समाजों की समस्या है और इसके दो स्तर हैं पहला संवैधानिक और दूसरा सामाजिक। (क्रमशः)

Read Also: ढपोरशंख उवाच EP-5: जन्नत ए अफगानिस्तान

Discus